September 21, 2026

Dehradun Crime: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को फोन कर बोला-मैंने हत्या कर दी

0
Dehradun Crime
  • वारदात के बाद पति फरार

देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि मैंने हत्या कर दी है। घटना के बाद से उसका पति धीरज पंवार फरार है।

मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार के रूप में हुई है। घटना के बाद से महिला का पति धीरज पंवार फरार है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश शुरू की। जिसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली. प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होना सामने आया।

मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, काजल अपने पति के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

इस सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना के मामले में सीओ सदर अंकित कंडारी का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *