September 8, 2026

राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर बड़ा खुलासा, एक्टर ने जहरीले कीड़े के काटने की खबर को बताया झूठ, डायबिटीज को बताया असली वजह

0
6-1788862376

नई दिल्ली ।
अभिनेता राजेश शर्मा ने अपनी सेहत को लेकर चल रही खबरों पर सफाई दी है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब अभिनेता ने खुद इन खबरों को गलत बताया है और अपनी तबीयत खराब होने की असली वजह बताई है।

राजेश शर्मा ने बताया कि उनके सीधे पैर में लंबे समय से त्वचा से जुड़ी समस्या चल रही थी। बाद में वहां संक्रमण हो गया, जिसके कारण उन्हें इलाज कराना पड़ा। अभिनेता के मुताबिक उनका इलाज अब पूरा हो चुका है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह एक-दो सप्ताह में दोबारा काम पर लौट सकेंगे।

कीड़े के काटने की खबर पर सफाई देते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि यह गलत खबर थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभास की फिल्म के सेट पर उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के लिए न तो प्रभास जिम्मेदार थे और न ही फिल्म की यूनिट। अभिनेता के मुताबिक हैदराबाद में शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

राजेश शर्मा ने बताया कि हैदराबाद से कोलकाता लौटने के बाद उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। उन्होंने इसके पीछे अपनी डायबिटीज का स्तर काफी बढ़ जाना भी एक बड़ी वजह बताया। अभिनेता ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद समस्या बढ़ती गई और उन्हें उपचार की जरूरत पड़ी।

इससे पहले अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि अभिनेता को कीड़े ने काट लिया है और उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब राजेश शर्मा ने इस दावे को गलत बताया है।

अभिनेता ने कहा कि सुदीपा उनकी दोस्त हैं और वह उनकी सेहत को लेकर चिंतित थीं। हालांकि, उस समय उन्हें भी पूरी और सही जानकारी नहीं थी। इसी वजह से कीड़े के काटने की बात सामने आई।

जुलाई में सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। उस पोस्ट के मुताबिक रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता वहां के एक तकनीशियन से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले कीड़े के काटने की बात कही गई थी। पोस्ट में बताया गया था कि इसके बाद उनकी हालत खराब हुई और वह हैदराबाद से कोलकाता के लिए फ्लाइट से रवाना हुए।

यात्रा के दौरान उन्हें बुखार और बेचैनी जैसी परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब अभिनेता की ओर से सामने आई जानकारी ने उस समय बताई गई वजह को गलत साबित किया है। राजेश शर्मा ने अपनी बीमारी के पीछे पैर के संक्रमण और बढ़ी हुई डायबिटीज को प्रमुख कारण बताया है।

अभिनेता फिलहाल उपचार के बाद रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही काम पर लौटने की उम्मीद जता रहे हैं। उनकी सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह जहरीले कीड़े का काटना नहीं थी, जैसा कि पहले बताया गया था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *