Uttarakhand samachar: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द होगी साफ, पर भाजपा अभी भी सोई हुई
-
छोटी टीम के लिए कुमारी सैलजा ने टटोली नब्ज
छोटी व बड़ी के फेर में फंसी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आई उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने पीसीसी पर प्रदेश नेताओं के साथ चर्चा कर नब्ज टटोली है। वहीं दूसरी ओर अभी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की न तो लिस्ट जारी हुई है, और न ही अब तक किसी को पता है कि कार्यकारिणी सदस्य कौन हैं?
बैठक में प्रदेश प्रभारी सैलजा ने शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के लिए संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन कर पीसीसी पर राय ली है और पीसीसी में पदाधिकारियों के नामों पर आखिरी सहमति बनाई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड भाजपा संगठन बनाने में पिछडी : कारण, 2027 चुनाव में हार का डर या कुछ और…
बृहस्पतिवार को वापस दिल्ली लौट कर प्रभारी पार्टी हाईकमान के सामने प्रदेश के नेताओं से मिले सुझाव रखेंगी। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश कांग्रेस को नई टीम मिल जाएगी।
BJP Uttarakhand: भाजपा की आत्ममुग्धता न बन जाए उत्तराखंड में हार का कारण
हाईकमान चाहती है कि 2027 के चुनाव के लिए छोटी टीम बनाकर पार्टी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। लेकिन प्रदेश नेताओं ने कार्यकारिणी अपनी-अपनी ओर नामों की लंबी सूची दी है। ऐसे में सीमित पदों में बड़े नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अलग-अलग गुटों को कार्यकारिणी में स्थान देना आसान नहीं होगा। कार्यकारिणी घोषित करने से पहले प्रदेश प्रभारी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी की है।
