Monsoon 2026: राहत की खबर, उत्तराखंड में इस दिन पहुंच सकता है मानसून
-
गर्मी से मिलेगा छुटकारा
देवभूमि उत्तराखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में 22 जून को मानसून पहुंच सकता है। जिसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की आशा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी हवाएं जो बंगाल की खाड़ी से उठती हैं वे तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अगर अनुकूल परिस्थितियां रहीं तो मानसून तय समय के आसपास उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे पहले देवभूमि के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बीते कुछ दिनों से जनजीवन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की खबर से लोगों में बड़ी राहत की उम्मीद जगा रही है।

मौसम के जानकारों के मुताबिक मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।
तूफान और तेज बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
monsoon is reaching Uttarakhand on this day
