Dehradun samachar: धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व, आदेश जारी
-
बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की धामी सरकार ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकार में नए दायित्व सौंपे हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नामित कर सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
इनमें दो नेताओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर-सरकारी निदेशक और एक वरिष्ठ नेता को चारधाम यात्रा से जुड़े अहम बोर्ड में सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं शासन ने गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक के पद पर देहरादून के रहने वाले डीएवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस गोयल, विशाल गुप्ता और ऋतु मिश्रा को जिम्मेदारी दी है।
Haldwani samachar: हल्द्वानी के जीवन जोशी, महिलाओं को बना रहे स्वाबलंबी
इसके अलावा सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति चारधाम यात्रा के लिए सलाहकार के पद पर सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ निवासी वरिष्ठ नेता माधव सेमवाल को नामित किया है। जबकि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में उपाध्यक्ष पद पर चंपावत के मनोज कालाकोटी को नामित किया गया है।
