UK Board Result 2026 Out Live : 10वीं का 92.10% रहा रिजल्ट, 12वीं का 85.11% परिणाम; एक क्लिक में देखें नतीजे
– UK Board Result 2026 Class 10, 12: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी होंगे : UPDATE

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे, जहां लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं राज्यभर में बनाए गए 1261 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
UPDATE:
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 (98.20%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है, तो वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 (98%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।
04:56 AM, 25-Apr-2026
UK Board Result 2026 Out: 10वीं का 92.10% रहा रिजल्ट, 12वीं का 85.11% परिणाम; एक क्लिक में देखें नतीजे
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
10:05:52 AM, 25-Apr-2026
हाईस्कूल में अक्षता गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षता गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।
10:09 AM, 25-Apr-2026
इंटर के टॉपर: गीतका पंत सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप
इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।
10:13 AM, 25-Apr-2026
हाईस्कूल के टॉपर: अक्षत गोयल
हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।
10:28 AM, 25-Apr-2026
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जारी किया रिजल्ट
शनिवार को बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परीक्षा के परिणाम जारी किए। डॉ मुकुल सती ने बताया कि इस साल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।
10:30 AM, 25-Apr-2026
इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 फीसदी
इसमें हाईस्कूल में 1,12,266 व इंटर में 102986 परीक्षार्थी पंजीकृत शामिल रहे। बताया कि हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा। इसमें 88.03 फीसदी छात्र और 96.08 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 फीसदी रहा।
10:30 AM, 25-Apr-2026
88.09 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा
इसमें 81.93 फीसदी छात्र और 88.09 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा। बताया कि इसके साथ ही वर्ष 2025 परीक्षाफल सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में 847 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।
10:31 AM, 25-Apr-2026
UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: इंटर में 464 में से 279 ने परीक्षा पास की
इसमें हाईस्कूल में 382 में से 239 ने परीक्षा पास की जबकि इंटर में 464 में से 279 ने परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
10:58 AM, 25-Apr-2026
UK Board Class 12, 10 Result 2026: कुल सम्मिलित परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 50,074 48,472 39,712 81.93%
बालिका 52,912 51,980 45,787 88.09%
योग 1,02,986 1,00,452 85,499 85.11%
10:59 AM, 25-Apr-2026
UK Board Result 2026 Class 10, 12: संस्थागत परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 47,877 46,475 38,528 82.90%
बालिका 51,473 50,636 44,917 88.71%
योग 99,350 97,111 83,445 85.93%
11:00 AM, 25-Apr-2026
UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: व्यक्तिगत परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 2,197 1,997 1,184 59.29%
बालिका 1,439 1,344 870 6 4.73%
योग 3,636 3,341 2,054 61.48%
11:10 AM, 25-Apr-2026
10वीं में अक्षत गोपाल ने किया प्रदेश में टॉप
हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।
11:21 AM, 25-Apr-2026
प्रदेश में इन छात्रों ने किया टॉप
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में अक्षत गोपाल ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर, नैनीताल के अक्षत ने 98.20 फीसदी अंक (500 में से 491) हासिल किए। इशांत कोठारी (एस.वी.एम. इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी) और भूमिका (जी.बी. पंत रा.इ.का. खैरना, नैनीताल) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों ने 98.00 फीसदी अंक (500 में से 490) हासिल किए। भूमिका ने बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। योगेश जोशी (विवेकानंद वी.एम. इंटर कॉलेज मंडलसेरा, बागेश्वर) ने 97.80 फीसदी अंक (500 में से 489) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
11:25 AM, 25-Apr-2026
हाईस्कूल में बेटियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक दृष्टि में कुल सम्मिलित परीक्षार्थियों में 92.10% छात्र पास हुए हैं। बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा, जबकि बालकों का 88.03 फीसदी। कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 सम्मिलित हुए और 1,00,373 उत्तीर्ण हुए।
11:37 AM, 25-Apr-2026
सफल छात्रों में उत्साह देखते ही बना रहा था
परिणामों की घोषणा के बाद सफल छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। यह परिणाम छात्रों के आगे की शिक्षा और कॅरिअर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
11:46 AM, 25-Apr-2026
परीक्षा परिणाम को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ परीक्षार्थियों के कई सवाल होते हैं। नतीजों संबंधी, स्क्रूटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि परिणामों के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
12:04 PM, 25-Apr-2026
कुल सम्मिलित परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 55,811 53,839 47,395 88.03%
बालिका 56,455 55,144 52,978 96.07%
योग 1,12,266 1,08,983 1,00,373
12:05 PM, 25-Apr-2026
संस्थागत परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 54,710 52,908 46,872 88.59%
बालिका 55,834 54,590 52,535 96.24%
योग 1,10,544 1,07,498 99,407 92.47%
12:06 PM, 25-Apr-2026
व्यक्तिगत परीक्षार्थी
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 1,101 931 523 56.18%
बालिका 621 554 443 79.96%
योग 1,722 1,485 966 65.05%
