March 8, 2026

Almora samachar: अल्मोड़ा के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

0
Almora Special
  • डायट परिसर में बनेंगी चार टर्फ पिच

अल्मोड़ा जिले के क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डायट परिसर में खिलाड़ियों के लिए चार आधुनिक क्रिकेट टर्फ पिचों का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रस्तावित टर्फ पिचों के निर्माण पर 39.83 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इन पिचों के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मंच मिलेगा और जिले में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। खेल प्रेमियों ने इस पहल को खिलाड़ियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। इसके अलावा स्टेडियम में भी 10 लाख की लागत से क्रिकेट टर्फ पिच का निर्माण करेगा। लोगों ने डीएम अंशुल सिंह के खेल प्रतिभावों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
डायट परिसर में चार आधुनिक क्रिकेट टर्फ पिचों के निर्माण से जिले के बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन पिचों के बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। खेल विभाग की प्रस्तावित 39.83 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन पिचों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

अल्मोड़ा के ईई ग्रामीण निर्माण विभाग आर चंद्रा ने बताया कि, डायट परिसर में चार और स्टेडियम परिसर में एक किक्रेट टर्फ पिच का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *