March 8, 2026

Rishikesh Samachar: सीएम धामी पहुंचे एम्स, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, परिजनों से भी मिले

0
CM Dhami reached rishikesh aiims

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रप्रयाग में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज
– दीपिका सोनी (42), निवासी सिरोही, मीनावास, राजस्थान।
– हेमलता सोनी (45), निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान।
– ईश्वर सोनी (46), निवासी सूरत, गुजरात।
– वाहन चालक सुमित कुमार (23), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *