March 8, 2026

CM Dhami Delhi Visit: रक्षा मंत्री से मिले सीएम, कहा-रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र नगर पालिका में हो शामिल

0
difence minister with cm ps dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के समग्र विकास में सहयोग मिलेगा।

सीएम ने रक्षामंत्री से धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के उपयोग के लिए अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य के आपदा एवं राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मोटर मार्ग राज्य की महत्वपूर्ण नंदादेवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है।

हर 12 वर्षों में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था की प्रतीक है। रक्षामंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *