March 9, 2026

कहीं भीषण गर्मी तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश…, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
00000000000000000000

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department- IMD) ने अगले सात दिनों के लिए पूरे देश में वर्षा, गरज-चमक, तेज़ हवाओं और भीषण गर्मी (Extreme heat.) को लेकर व्यापक चेतावनी जारी की है। देश के दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर हिस्सों में अलग-अलग मौसम गतिविधियां (Weather activities) देखने को मिलेंगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल 12–15 जून तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक रह सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 13–17 जून तक गरज-चमक और 50-70 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 12–17 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में अगले 7 दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 12–13 जून तक गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। इन इलाकों में 12–15 जून तक 50-60 किमी/घंटा की मजबूत सतही हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी के मुताबिक, गोवा और महाराष्ट्र में 14 जून तक तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ बारिश होगी। अगले 7 दिनों तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल, असम, मेघालय में गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है।

हीटवेव की भी चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 14 जून तक लू चलने की संभावना है। हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून तक ऐसी स्थिति रह सकती है। बिहार, असम और मेघालय को 12 जून तक उमस भरी गर्मी सताएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *