March 8, 2026

Uttarakhand: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज Update- बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
dhami cabinet meeting today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में ऊर्जा, नियोजन, कृषि, खनन, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा, राजस्व, आवास, वित्त और कार्मिक से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। वहीं, ऊर्जा विभाग में जियो थर्मल और ग्रीन हाइड्रोजन की नीतियों के प्रस्ताव फाइनल हो चुके हैं।

इन प्रस्तावों पर कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श हो सकता है।

UPDATE: 06अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कुल छह अहम मामलों पर मुहर लगी। इन प्रस्तावों में कृषि, खनन, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए गए।

इस बैठक में जैव प्रौद्योगिकी परिषद से जुड़े मामले में कैबिनेट ने बड़ी स्वीकृति दी। परिषद के दो केंद्रों में पहले से सृजित 46 पदों के संचालन के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी गई। वहीं, हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत खनन विभाग में 18 नए पदों को सृजित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

पर्यावरण से जुड़े अहम फैसले में कैबिनेट ने आसन बैराज की दोनों ओर के क्षेत्र को ‘वेटलैंड जोन’ के रूप में घोषित करने को मंजूरी दे दी। आसन नदी के इस हिस्से की कुल लंबाई 53 किमी है। पहले इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं, जिन्हें दूर करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदियों के फ्लड जोन क्षेत्र में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), मोबाइल टावर, रोपवे टावर और एलीवेटेड रोड निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *