March 8, 2026

Uttarakhand Weather: पहाड़ में आज बारिश के आसार और फिर आने वाले तीन दिन येलो अलर्ट

0
rain snowfal alert in uttarakhand from 12 march 2025
  • आने वाले दिनों में बर्फबारी का अलर्ट

देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है। केंद्र की ओर से इन तीन दिनों तक हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 15 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Avalanche Warning: अगले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *