May 9, 2026

अपने गांव में योगी का पहाड़ी अंदाज: बोले- ‘सब भात खैकन जरूर जाईं’

0
Sab bhat ke bar jaal
  • गढ़वाली में दिया ग्रामीणों को निमंत्रण

यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो माहौल पूरी तरह आत्मीयता और अपनत्व से भर उठा। धार्मिक अनुष्ठान और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बेहद सहज अंदाज में मुलाकात की।

मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पारंपरिक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज दिखा। उन्होंने ग्रामीणों से गढ़वाली बोली में कहा “सब भात खैकन जरूर जाईं (सब लोग भोजन करके जरूर जाना)।

अपनी मातृभाषा में सीएम योगी की यह बात सुनकर ग्रामीण भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और पुराने परिचितों से आत्मीय संवाद किया। गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *