March 8, 2026

Haldwani samachar: छोटे भाई के इलाज के लिए नहीं थे रुपए तो पीट-पीटकर की हत्या

0
Murder of brother

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। क्रिमनल माइंड के आरोपित बड़े भाई ने लीवर की बीमारी से जूझ रहे छोटे भाई को शराब के नशे में लोटे से वार कर भाई की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही आरोपित पैरोल से छूटकर बाहर आया था।

पुलिस के अनुसार घटना तीन फरवरी की देर रात की है। जिसमें राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी आरोपित के भतीजे अंकित जायसवाल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर कहा कि उसके चाचा संदीप जायसवाल ने छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी फुटेज जांच: आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की। जिसपर नामजद आरोपी संदीप जायसवाल को देशी रिवाल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया आरोपित के पास से 32 बोर की रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

कबूलनामा: इलाज के खर्च से था परेशान
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह वर्तमान में पैरोल पर चल रहा था। छोटे भाई की तबीयत खराब थी और इलाज के लिए पैसे नहीं थे। इसी तनाव में उसने शराब पीकर गुस्से में मारपीट की, जिससे भाई की मौत हो गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *