June 30, 2026

Uttarakhand Weather Update: आज भारी बारिश का अलर्ट, पांच साल बाद लेट हुआ मानसून

0
uttarakhand weather for today
  • जानें जुलाई 2026 के पहले तीन दिनों में कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम

  • सप्ताह भर की देरी से पहुंचेगा मानसून

मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते इस साल भी गर्मी का असर बीते साल की तरह कम रहा। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया। जिसके चलते भले गर्मी ने कम परेशान किया हो लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा दिन तक रहेगी। इसकी मुख्य वजह मानसून में देरी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कि उत्तराखंड में करीब पांच साल बाद मानसून सप्ताह भर की देरी से आता दिख रहा है। जानकारो के अनुसार सामान्यत: उत्तराखंड में मानसून आने की तारीख 20 से 22 जून के बीच है। लेकिन इस वर्ष देरी के चलते गर्मी व उमस का असर और लंबे समय तक बना रहा।

इसके अलावा मानसून की धीमी रफ्तार के चलते प्रदेश में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब तक दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि इस बीच कहीं कहीं हो रही हल्की बारिश राहत तो दिला रही है लेकिन बारिश के रुकते ही उमस परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है, लेकिन तब तक लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा। उधर आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही उमस भरी धूप ने परेशान किया। हालांकि दोपहर मौसम बदला और तेज दौर की बारिश ने राहत दिलाई। जिसके चलते रात का तापमान सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।

भारी बारिश का अलर्ट: पौड़ी, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में…
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश के आसार: कल से तेज होगा दौर
वहीं उत्तराखंड में आज सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं कल से दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रदेशभर में रुड़की सबसे गर्म> पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय इलाकों में यह सामान्य के आसपास रहा। वहीं, राज्यभर में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हरिद्वार के रुड़की में सर्वाधिक 40°C और नैनीताल के मुक्तेश्वर में सबसे कम 15°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर पड़ सकते हैं।

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सोमवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान>
1 जुलाई को सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

2 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

3 जुलाई को अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *