March 8, 2026

Uttarakhand Weather: नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून और पौड़ी में बंद रहेंगे स्कूल

0
rain Orange Alert

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कल (सोमवार) को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून और पौड़ी में जिला प्रशासन ने कक्षा से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

39 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 39 सड़कें बंद हैं। इसमें 34 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Update: हल्द्वानी में बारिश शुरु


रविवार रात करीब 8.20 से हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरु हो गई। जो रात 12 बजे तक जारी थी। तेज बारिश से जहां मौसम कुछ हद तक ठंडा हो गया, वहीं उमस में भी काफी कमी आ गई। अब तक रात में जहां पंखे में लोग गर्मी महसूस कर रहे थे, वहीं अब केवल पंखे में भी लोग अच्छी राहत महसूस कर रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *