March 9, 2026

Uttarakhand: समर स्पेशल ट्रेनें बढ़ा रहीं यात्रियों की परेशानी, घंटों देरी से चल रहीं

0
special train

रेल यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे समर स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है। घंटों देरी से चल रहीं समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देने के बजाय उनकी परेशानी बढ़ा रही हैं। मंगलवार को राजगीर से शहीद कैप्टन तुषार महाजन समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से चली।

मंगलवार को भी ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को हरिद्वार-देहरादून पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से चली।

दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से एक घंटे की देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को गर्मी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *