June 14, 2026

Assam Plane Crash: उत्तराखंड के जवान प्रशांत हुए बलिदान, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

0
IAF Plane
  • घर के इकलौते बेटे थे प्रशांत

भारतीय वायु सेवा (IAF) के असम के जोरहाट एयरबेस पर कार्गो विमान हादसे में सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह के बलिदान की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। राजा वाला रोड स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी के 32 वर्षीय प्रशांत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

महज डेढ़ वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। बलिदान की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि क्षेत्र में शोक और संवेदनाओं का माहौल बना हुआ है।

करीब आठ वर्षों तक सेलाकुई के श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह ने देश सेवा की। परिवार के मुताबिक, यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पूर्व उनका 23 नवंबर 2024 को विवाह हुआ था व परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने संजो रहा था, लेकिन परिवार की खुशियां विमान हादसे की खबर ने पलभर में छीन लीं।

उमेश सिंह जो प्रशांत के पिता हैं वे भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रशांत की मां बृजेश देवी के अनुसार प्रशांत परिवार के इकलौते बेटे थे। परिवार में एक बड़ी बहन हैं उनका विवाह हो चुका है। बलिदान की खबर से परिजनों सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *