March 15, 2026

Uttarakhand Weather: हल्द्वानी सहित मैदानी इलाकों में बारिश से लौटी ठंड

0
haldwani barish
  • ऑरेंज अलर्ट: अगले कई दिनों तक भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

नैनीताल जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। रामनगर, कालाढूंगी और पिरूमदारा जैसे मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड लौट आई है।

जानकारी के अनुसार, आज तड़के से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में तापमान में अचानक गिरावट आई, जिससे मौसम फिर से ठंडा हो गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से जिले के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ रहा था। दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी थी। कई घरों में पंखे और एयर कंडीशनर भी चलने लगे थे, जिससे यह लगने लगा था कि ठंड का मौसम समाप्त हो गया है।

इस बदलाव के कारण कई लोगों ने अपने सर्दियों के कपड़े समेटकर अलमारियों में रख दिए थे। हालांकि, आज सुबह हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई और ठंड दोबारा महसूस होने लगी।

रामनगर, पिरूमदारा और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी इस मौसम परिवर्तन का स्पष्ट असर दिखा। सुबह के समय लोग फिर से जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण उन्होंने सर्दियों के कपड़े पहले ही रख दिए थे, लेकिन आज सुबह की बारिश और ठंड के कारण उन्हें दोबारा निकालना पड़ा।

मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन ठंड की वापसी ने एक बार फिर सर्द मौसम का एहसास करा दिया है।

Uttarakhand : 14 मार्च से मौसम का तांडव: यलो अलर्ट जारी

अगले कई दिनों तक भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

Pre-Monsoon Alert : वहीं देश की बात करें तो उत्तर भारत में प्री मानसून ने दस्तक देता दिख रहा है। आईएमडी के मुताबिक प्री मानसून की दस्तक के साथ ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि के आसार के बीच शनिवार को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए।

मौसम विभाग के मुताबिक प्री-मानसून के पहले दौर की शुरुआत के तहत शनिवार को जहां उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी व देहरादून जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने। साथ ही गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार भी निर्मित रहे। आईएमडी के मुताबिक रविवार से मौसम और भी तल्ख तेवर दिखा सकता है।
रविवार और सोमवार को पूरे राज्य में झमाझम बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी और तेज अंधड़ चल सकते हैं। आईएमडी ने 15 और 16 मार्च के लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर मैदान जिलों में तापमान काफी अधिक से अत्यंत अधिक जबकि पर्वतीय इलाकों में सामान्य से अत्यंत अधिक रह सकता है। हालांकि बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण तीन-चार दिन के भीतर राज्य में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आने की भी संभावना आईएमडी ने जताई है।

प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ेगी
आईएमडी ने इसे प्री-मानसून का पहला दौर बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत शनिवार को उत्तर राजस्थान से होने जा रही है। जबकि रविवार और सोमवार को उत्तराखंड में भी प्री-मानसून की बारिश का तगड़ा दौर चलने की संभावना जताई थी। 17 मार्च को भी राज्य के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 मार्च तक उत्तराखंड के सभी जिलों में तीव्र बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान चलने की संभावना बन रही है। राज्य में 20 से 23 मार्च के बीच इनकी तीव्रता और विस्तार ज्यादा देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 19 और 20 मार्च को समूचे राज्य में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *