March 10, 2026

Uttarakhand: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

0
DA

– प्रदेश सरकार की बोनस व डीए देने की तैयारी


उत्तराखंड सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार इसका एलान कर सकती है।

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत किया गया। प्रदेश सरकार भी दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर सकती है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *