March 8, 2026

Uttarakhand: कांच के पव्वे पर लगी रोक

0
desi liquer in glass bottel
  • नए वित्तीय वर्ष में टेट्रा पैक आएंगे, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

उत्तराखंड में मिलावट से अवैध शराब बनाने के मामलों को देखते हुए आबकारी विभाग ने देशी शराब के कांच के पव्वों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। वित्तीय वर्ष 2025–26 से देसी मदिरा के पव्वों की जगह टेट्रा पैक आएंगे। आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल का कहना है कि नववर्ष को देखते हुए जनपद हरिद्वार में समस्त शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किए जाने के लिए टीम का गठन किया गया था, जिसमें शीतला खेड़ा में एक शराब की दुकान से देसी मिलावटी शराब बरामद हुई।

इसके बाद बृहस्पतिवार को भी लक्सर क्षेत्र में मिनी अवैध देशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई जिसमें भारी मात्रा में मिलावटी देशी शराब खाली कांच के पव्वों में भरी जा रही थी।

इन दोनों मामलों में मिलावट की आशंकाओं को देखते हुए पूरे प्रदेश में देसी शराब को कांच के बोतलों को प्रतिबंधित किया गया है, उसकी जगह टेट्रा पैक में शराब बिक्री होगी। लक्सर में मोनू के घर पर दविश देकर अवैध शराब से भर पव्वे, खाली कांच की बोतले ढक्कन सिरिंज आदि जब्त किए गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *