March 10, 2026

Diwali 2024: उत्‍तराखंड सीएम धामी ने सैनिकों संग मनाया त्यौहार

0
cm dhami with Soldiers of Garhwal Rifles
  • Diwali 2024: मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे।। वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

Diwali 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के मुख्यालय पहुंचकर जवानों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने जवानों को मिष्ठान वितरित करने के साथ ही वीर नारियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा की भारतीय सेना में विलक्षण बहादुरी व पराक्रम के चलते गढ़वाल राइफल्स का स्थान सर्वोच्च है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। वर्षो के बाद यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है, यह सभी के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने आधुनिक सैन्य उपकरणों की बदौलत विश्व में भारतीय सेना की पहचान नंबर वन बनने की बात कही है।

यहां उनकी गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच की चीजों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सैनिकों के संग दीवाली मानने गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की गढ़वाल राइफल्स का ऐतिहासिक इतिहास रहा है। रेजिमेंट की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रेजिमेंट के वीर सैनिकों की है। उन्होंने कहा की सरहद की रक्षा करने में यहां के सैनिकों ने अपने कर्तव्य को बड़ी निष्ठा से निभाया है। आजादी से पूर्व व स्वतंत्रता के बाद गढ़वाल राइफल्स का स्वर्णिम इतिहास रहा है।

सीएम को मंत्रियों व अधिकारियों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व गणेश जोशी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित शासन, पुलिस और अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी दीपावली की शुभमानाएं दीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *