Uttarakhand Weather: आज फिर बिगड़ेगा मौसम
-
देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर बृहस्पतिवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से तूफान चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे लेकर कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।
