March 8, 2026

उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट : फरवरी में पूरे तीन दिन होगी झमाझम बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

0
Devbhoomi uttarakahand-weather

Weather News : मौसम फरवरी शुरुआत से ही भयानक रूप अख्तियार करने को बेताब दिख रहा है। उत्तराखंड में 23 जनवरी के बाद से मौसम खराब चल रहा है। इस दरमियान चकराता, केदारनाथ, बदरीनाथ, मसूरी, अल्मोड़ा, मुनस्यारी आदि इलाकों में बारिश के साथ ही जमकर बर्फबारी भी हुई है। पहाड़ों की रानी मसूरी और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई थी।

धनोल्टी, नाग टिब्बा और सुरकंडा में सीजन की दूसरी बर्फबारी होने से देश-विदेश से आए पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए। देहरादून में मंगलवार देर रात को तेज हवा और बारिश ने नत्थनपुर क्षेत्र की कई कॉलोनियों की बिजली गुल कर दी। खराब मौसम के बीच बिजलीघर से दो बार लाइन को होल्ड करने की विफल कोशिश की गई। मरम्मत कार्य संभव न होने से सारे इलाके को अंधेरे में ही रहना पड़ा था। हालांकि आज प्रदेश में चटख धूप खिली हुई है।

फिर लेगा करवट मौसम 

आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे 31 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी ने एक से तीन फरवरी 2026 तक समूचे राज्य में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दरमियान 28 सौ मीटर ऊंचाई तक वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बन रही है। साथ ही तेज अंधड़ चलने का भी अनुमान है।

कल कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। उसके अगले एक-दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2-3 °C तक बढ़ोत्तरी के आसार हैं। आईएमडी ने कल यानी शुक्रवार के लिए देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और यूएस नगर जिलों के मैदानी इलाकों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे से दृष्यता में कमी आने और गलन बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के बीच एहतियात बरतने की अपील भी की है।

 

weather will change again in february heavy rain across the UTTARAKHAND for three days snowfall alert in the mountains

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *