March 8, 2026

Uttarakhand samachar: अंकिता हत्याकांड पर बोले सीएम धामी, आरोपी जेल में, लेकिन…

0
Dhami on kumbh

– कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। एक महिला आईपीएस ऑफिसर की लीडरशिप में एसआईटी स्पेशल टीम बनाई गई और उस टीम ने कई महीनों तक लगातार काम किया।

हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट समेत सभी कोर्ट इसमें शामिल थे, और इसे फाइल करने के बाद जब फैसला आया तो इसमें जिन तीन लोगों के नाम थे, वे आज सलाखों के पीछे हैं। उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

ये भी पढे़ं… महापंचायत में उमड़ी भीड़: अंकिता के पिता बोले- लोगों को भ्रम हम बिक चुके, लेकिन…

कुछ लोग सिर्फ पॉलिटिक्स करना चाहते हैं, जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बार-बार उस बेटी की आत्मा को झकझोरने की कोशिश करते हैं। जब सरकार सब कुछ कर रही है, एडमिनिस्ट्रेशन सब कुछ कर रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *