March 8, 2026

Rudraprayag Samachar: गौरीकुंड हाईवे पर हादसा…केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर पत्थर गिरे

0
Accident main
  • दो की मौत, चार घायल

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप एक यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में वाहन में सवार टिहरी जिले के चालक और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए। छत्तीसगढ़ निवासी सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

दरअसल शुक्रवार शाम करीब 5.45 बजे गंगोत्री धाम से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया।

चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक एक के बाद एक गिरे भारी पत्थरों से वाहन के आगे का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिछला टायर भी निकल गया। हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच यात्री भी घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने टिहरी लंबगांव निवासी राजेश रावत का वाहन बुक किया था। चालक के सिर और छाती पर पत्थर लगने से मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई।

हादसे में घायल
– लक्ष्मण (24) पुत्र धनीराम
– ओंकार सिंह राजपूत (25) पुत्र बीरेंद्र सिंह
– दीपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव
– चित्रांश साहू (24) पुत्र ओंकार साूह, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *