March 11, 2026

uksamachar: आरएसएस के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष शिविर) का हल्द्वानी में शानदार समापन

0
uksamachar-RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग, शालेय विद्यार्थी जो एपीएस स्कूल लामाचौड़ में गत 25मई से 9 जून 2025 संचालित किया गया है। आज सोमवार को इसका समापन हो गया। समापन समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में माननीय न्यायमूर्ति (आ. प्रा.) प्रफुल्ल चंद्र पंत भूतपूर्व न्यायधीश उच्चतम न्यायलय और मुख्य वक्ता के रूप में राजकुमार मटाले अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख आरएसएस उपस्थित रहे।

समापन कार्यक्रम की शुरुआत में वर्ग से प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों ने परेड़ व दंड संचालन से की। जिसके बाद खाली हाथों से अपना बचाव व हमले के हुनर भी दिखाए। वहीं लाठी से हमले व बचाव के अभ्यास को भी दिखाया। इसके अलावा चलते हुए अनेक रचानाएं बनाना,खेलों के प्रदर्श के दौरान इमारत बनाई और आपदा में कैसे एक दूसरे की मदद करें यह भी दिखाया।

समापन समारोह के अवसर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र पंत ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समापन समारोह में पाकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि पिछले 100 वर्षों में भारत की संस्कृति व समाज को जोड़ने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने समाज में अनुशासन, देश प्रेम, समाज सेवा जैसे तमाम कार्यों को करने में अपना योगदान दिया है। और साथ ही राष्ट्र को विभाजन से बचाने और संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य भी किया है। पूर्व न्यायाधीश प्रफुल्ल चन्द्र ने बताया कि जिस प्रकार परिवार संगठित रखने में प्रेम व त्याग की आवश्यकता होती है उसी प्रकार उसी प्रकार देश की एकता के लिए भी कठोर परिश्रम, त्याग व मेहनत की जरूरत होती है।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले, अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख ने कहा कि आज आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है हम सभी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति निर्माण का केंद्र संघ की शाखा है। व्यक्ति निर्माण व समाज निर्माण के लिए डॉक्टर हेडगेवार ने संघ की स्थापना की, संघ अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। मटाले ने कहा कि हमारा देश बहुत प्राचीन देश है जिसने पूरी दुनिया को दिशा दी है। उन्होंने पहलगांव हमले को लेकर कहा कि इसका दर्द हर देशवासी को हुआ। इसके बाद सरकार की कार्रवाई व जनता की एकजूटता के रूप में हमने एक संबंल भारत को देखा है। इसके पीछे भी कहीं न कहीं संघ की भी भूमिका रही है। सेवा के क्षेत्र में संघ शुरु से ही कार्य कर रहा है। और आज भी लोगों की मदद करने में विश्वास रखता है। उन्होंने यहां भारत की कुटुंब व्यवस्था का भी जिक्र करते हुए कहा कि आदर्श परिवार की यह व्यवस्था दुनिया के लिए आश्चर्य का​ विषय है। यहीं नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और साथ ही संपूर्ण समाज से जल संरक्षण पेड़ लगाने एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आग्रह भी किया है।

मुख्य वक्ता मटाले ने ये भी कहा कि कानून का पालन समाज को सहज भाव से करना चाहिए। ऐसे ही अपने कर्तव्यों का सहज भाव से पालन करना चा​हिए। ऐसा करने से भारत तेजी से मजबूती के साथ खड़ा हो पाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कई उदाहरणों के साथ बताया कि भारत की नियति है कि उसे दुनिया में सनातन के आधार पर खड़ा होना ही है।

समारोह में वर्ग के वर्गाधिकारी शिवराज, वर्ग कार्यवाह आशीष ओबराय, वर्ग पालक संजय, प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र, प्रांत प्रचारक प्रमुख नारायणजी, सहप्रांत प्रचारक चंद्रशेखर,सहप्रांत प्रचारक अल्मोड़ा हेम पांडे,विभाग प्रचारक इन्द्र मोहन, व्यवस्था प्रबन्धक यशपाल बिष्ट, सह प्रबन्धक प्रदीप जनौटी, विभाग संचालक नैनीताल डॉ रामउजागर,बौधिकहल्द्वानी रमेश,भगवान सहाय व आईजी कुमाऊं रि​द्धिम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

वर्ग का दीक्षांत समारोह मंगलवार 10 जून 2025 को सुबह 7.45 बजे होगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *