March 9, 2026

Uttarakhand News: कानूनी मदद के लिए लोगों को मिला न्याय मित्र का सहारा

0
mobile app
  • अब न्याय मित्र हेल्पलाइन से मिलेगी कानूनी मदद, पोर्टल और मोबाइल एप किया गया तैयार

मुख्य सचिव के निर्देश पर आईटीडीए ने न्याय मित्र हेल्पलाइन पोर्टल व मोबाइल एप तैयार कर दिया है, जिसका उद्घाटन हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने किया। अब इस हेल्पलाइन की मदद से लोगों को कानूनी मदद मिल सकेगी।

देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक न्याय मित्र के माध्यम से मुफ्त कानूनी सलाह ले सकेंगे। इसके साथ ही स्थायी लोक अदालतों में वे अपने मामले दर्ज करा सकेंगे। इस हेल्पलाइन के माध्यम से न केवल कानूनी सहायता मिलेगी, बल्कि इसमें उत्तराखंड के नागरिक सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे, इन शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पर भेज दिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *