May 30, 2026

Almora Accident: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर

0
Almora Accident
  • हादसे में चालक की गई जान

अल्मोड़ा की सल्ट तहसील के महरौली क्षेत्र के पास बीते शुक्रवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौलेखाल से रुडोली की ओर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया।

घायल चालक की पहचान रमेश चंद्र रेखाड़ी के रूप में हुई। उसे तत्काल उपचार के लिए देवायल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *