August 8, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी: तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Badrinath Case-2
  • चोरी करते हुए गणना कक्ष की CCTV फुटेज में दिखा

Badrinath Temple Donation Theft: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शुक्रवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिमाचल प्रदेश का निवासी है और एक निजी परियोजना कंपनी में कार्यरत है। जांच के दौरान उसकी गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध पाई गई थीं।
मनोज कुमार नामक यह व्यक्ति दो जुलाई की गणना की सीसीटीवी फुटेज में वह बार-बार दान सामग्री में से कुछ उठाकर जेब में डालता दिखाई दे रहा था।

ज्ञात हो कि, बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान (चढ़ावे) और नकदी की कथित हेराफेरी एवं चोरी के मामले की एसआईटी जांच कर रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल (बीकेटीसी अध्यक्ष के पूर्व निजी सहायक) और पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अदालत से आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-3, नूरपुर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी मनोज कुमार बदरीनाथ धाम के समीप लामबगड़ स्थित जल विद्युत परियोजना की जेपी कंपनी में तैनात है। वह कंपनी के अधिकारियों व उनके रिश्तेदारों को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कराने की जिम्मेदारी संभालता था और चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था। इसी दौरान वह हाथ साफ कर लेता था।

मंदिर समिति से जुड़े लोगों से भी पूछताछ
वहीं, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब ढाई बजे पुलिस ने लामबगड़ स्थित उसके आवास से उसे हिरासत में लेकर बदरीनाथ थाने पहुंचाया, जहां गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। बताया कि चोरी की कुछ सामग्री उसके आवास पर है, कुछ सामग्री यात्रियों को बेच दी और कुछ सामग्री मेहमानों को गिफ्ट कर दी। उसके आवास से चोरी का काफी सामान मिल गया है। उन्होंने कहा कि जांच टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच एजेंसी मंदिर समिति से जुड़े कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस वारदात में और कौन-कौन शामिल था तथा पूरा नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था।

बरामद सामान
आरोपी के आपास से सफेद धातु की पैर की बिछिया, चार सफेद धातु के कर्णफूल, एक पीली धातु की नौज रिंग, सात सफेद/ताबई धातु के सिक्के, दो सफेद धातु के टुकड़े, एक प्रतिमा (चकोर) सफेद धातु, दो सफेद धातु के छोटे कंगन, एक सफेद धातु का छोटा सिक्का प्लास्टिक की पन्नी के अंदर, एक हाथ का ब्रेसलेट, एक सफेद धातु का छोटा दंड जिस पर मोर पंख व लाल रंग का नग लगा है। चोरी की गई सामग्री से अर्जित छह हजार रुपये।

लेता था चोरी कर सामान की फोटो
आरोपी के फोन में चोरी किए गए काफी सामान के फोटो मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी किए गए हर सामान की उसी दिन फोटो खींचता था। चोरी का सामान एक चादर पर सजाकर वह फोटो लेता था, उक्त चादर को भी बरामद कर लिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *