Mission 2027: कालाढूंगी में ‘शिक्षा और स्वरोजगार’ का मिशन: राजनीति से ऊपर उठकर गुंजन तिवारी ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल
-
कालाढूंगी के नागरिकों के लिए बने सुरक्षित भविष्य की गारंटी…
कालाढूंगी: उत्तराखंड की राजनीति में अक्सर चुनाव जीतने के बाद वादों की फेहरिस्त शुरू होती है, लेकिन कालाढूंगी विधानसभा में एक ऐसा नाम तेजी से चर्चा में है जो चुनाव से वर्षों पहले ही अपनी सेवा शुरू कर चुका है। पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से गुंजन तिवारी ने जो कार्य किए हैं, वे अब कालाढूंगी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
पलायन पर प्रहार, युवाओं के लिए संबल…

गुंजन तिवारी ने युवाओं को अपनी ही जमीन पर खड़ा करने के लिए एक ऐसी अनूठी पहल शुरू की है, जिसमें वे बिना किसी सरकारी मदद के अपने व्यक्तिगत संसाधनों से स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनका यह ‘स्वरोजगार मिशन’ सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत है। पिछले कई साल से वे निरंतर युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दे रहे हैं ताकि उन्हें पहाड़ छोड़कर रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।

शिक्षा की ज्योति: भविष्य सुरक्षित करने का संकल्प….
केवल रोजगार ही नहीं, गुंजन तिवारी ने मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप कार्यक्रम चलाकर शिक्षा को हर घर तक सुलभ बनाने का प्रयास किया है। ‘पुष्पा मेमोरियल’ के जरिए वे उन बच्चों के सपनों को पंख दे रहे हैं जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थे।
उनकी यह सक्रियता यह दर्शाती है कि वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए राजनीति में आए हैं।
अन्य नेताओं से क्यों अलग हैं गुंजन तिवारी?…
कालाढूंगी की जनता के बीच एक बड़ा सवाल यह है कि अन्य नेता जहां चुनाव के वक्त वादे लेकर आते हैं, वहीं गुंजन तिवारी ‘काम का रिपोर्ट कार्ड’ लेकर चल रहे हैं।
Interview VIDEO
Interview Video-2
निजी निवेश: सरकारी योजनाओं का इंतजार किए बिना, वे अपनी जेब से समाज के लिए निवेश करना उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
पारदर्शिता: उनका कार्यक्षेत्र कोई गुप्त घोषणा नहीं, बल्कि सीधे लाभार्थी (छात्रों और युवाओं) के जीवन में बदलाव के रूप में स्पष्ट दिखाई देता है।
विजन: उनका फोकस स्पष्ट है—’आत्मनिर्भर कालाढूंगी’।
VIDEO
ViDEO
क्या भाजपा के नए ‘ट्रंप कार्ड’ साबित होंगे गुंजन तिवारी?…
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा में टिकट के दावेदारों की भीड़ के बीच, गुंजन तिवारी का यह ‘ग्राउंड वर्क’ उन्हें अन्य नेताओं से कोसों आगे ले जाता है। उनकी ‘सेवा भाव’ वाली छवि न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि आम जनता के लिए भी एक बड़ा आकर्षण है। आने वाले 2027 के चुनावों में यदि उन्हें अवसर मिलता है, तो वे कालाढूंगी के विकास को एक नई गति देने के लिए तैयार नजर आते हैं।
VIDEO
MUST READ- ग्राउंड रिपोर्ट: कालाढूँगी का चुनावी मंथन – ‘विकास के पुराने ढर्रे’ या ‘कॉर्पोरेट मैनेजमेंट’ की ओर कदम?
कालाढूंगी को ‘नशा मुक्त’ और ‘खेल मय’ बनाने के मिशन पर गुंजन तिवारी…

गुंजन तिवारी का मानना है कि युवा ऊर्जा को यदि सही दिशा न मिले, तो वह गलत राह (नशे) की ओर मुड़ सकती है। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वे उन युवाओं और बच्चों को चिन्हित कर रहे हैं जो नशे के दलदल में फंस सकते हैं या प्रभावित हो रहे हैं। गुंजन तिवारी ने न केवल युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया है, बल्कि अपनी ओर से खेल का संपूर्ण सामान भी मुहैया कराया है।
VIDEO
देश के लिए तैयार हो रही नई प्रतिभाएं…
इस पहल के दो बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं:
1. नशे से दूरी: बच्चों और युवाओं का पूरा ध्यान अब खेलों की प्रतिस्पर्धा और अनुशासन पर है, जिससे उनका माइंडसेट पूरी तरह से सकारात्मक हो गया है।
2. खेल प्रतिभाओं का उदय: गुंजन तिवारी के इस प्रयासों से न केवल बच्चे नशे से दूर हो रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर ऐसी खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, जो आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
#Helping People
#Helping People-2
नेताओं की भीड़ में ‘जमीनी योद्धा’ की पहचान…
आम तौर पर नेता चुनाव के समय मंचों से बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन गुंजन तिवारी का कार्य करने का तरीका बिल्कुल अलग है। वे ‘मंच’ नहीं ‘मैदान’ पर जाकर बदलाव ला रहे हैं। स्कॉलरशिप के जरिए शिक्षा को संबल देना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग देना और अब खेलों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जंग लड़ना—ये कार्य उनकी दूरदर्शिता को दर्शाते हैं।
#Gunjan4Kaladhungi
Uttarayini Mahotsav
जनता की नजर में गुंजन तिवारी…
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गुंजन तिवारी का ‘पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन’ के माध्यम से किया जा रहा हर कार्य कालाढूंगी की तस्वीर बदलने वाला है। यदि भाजपा उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है, तो वे एक ऐसे नेता होंगे जिनकी जड़ें जनता के दुःख-दर्द और उनके भविष्य के निर्माण में जुड़ी हुई हैं।
SEWA
“अब सुरक्षित हैं हमारे बच्चे”: कालाढूंगी के अभिभावकों के लिए उम्मीद की किरण बने गुंजन तिवारी…
आज के दौर में बढ़ते नशे के कारोबार ने कालाढूंगी में समाज की नींव हिला दी है, जिससे हर माता-पिता चिंतित हैं। कालाढूंगी विधानसभा में इस चिंता का समाधान बनकर उभरे हैं— गुंजन तिवारी। उनके द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान ने न केवल युवाओं को, बल्कि छोटे बच्चों के परिवारों के मन में भी विश्वास पैदा किया है।
VIDEO
अभिभावकों का भरोसा: सुरक्षित भविष्य की गारंटी…
VIDEO
गुंजन तिवारी केवल बातें नहीं करते, वे बच्चों को ‘नशा’ नहीं ‘खेल’ की ओर मोड़ रहे हैं। उनके द्वारा आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट, और बच्चों को खेल का सामान उपलब्ध कराने की पहल को अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा के रूप में देख रहे हैं। कालाढूंगी के कई माता-पिता का कहना है, “हमें डर था कि हमारे बच्चे कहीं गलत संगत में न पड़ जाएं, लेकिन गुंजन तिवारी ने खेलों के आयोजन के जरिए उन्हें एक सही राह दिखाई है।”
VIDEO
VIDEO – 2
टूर्नामेंट: जहाँ जीत सिर्फ खेल की नहीं, भविष्य की भी है…

गुंजन तिवारी द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में भागीदारी बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भर रही है। टूर्नामेंट जीतने पर बच्चों को मिलने वाले पुरस्कार न केवल उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं, बल्कि अन्य बच्चों को भी नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर मेहनत और खेल की तरफ प्रेरित कर रहे हैं। यह एक ऐसा ‘हेल्दी माइंडसेट’ है जो कालाढूंगी की युवा पीढ़ी को एक नई पहचान दे रहा है।
Samaj Sewa
Samaj Sewa-2
राजनीति नहीं, यह है ‘पुत्र धर्म’ और ‘समाज सेवा’…
गुंजन तिवारी की इस पहल को लोग केवल राजनीति से नहीं जोड़ रहे, बल्कि इसे एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में देख रहे हैं जो वास्तव में समाज की पीड़ा को समझता है। पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से वे एक ‘गार्डियन’ (अभिभावक) की भूमिका निभा रहे हैं। एक ओर युवाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाना और दूसरी ओर छोटे बच्चों को खेल के जरिए नशे से बचाना— ये वे दो स्तंभ हैं जिन्होंने गुंजन तिवारी को अन्य पारंपरिक नेताओं से बिल्कुल अलग खड़ा कर दिया है।
VIDEO
जन-जन की पसंद: गुंजन तिवारी…

आगामी 2027 के चुनावों में गुंजन तिवारी की दावेदारी को लेकर जनता का रुख स्पष्ट है। जो नेता बच्चों के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जेब से खर्च कर रहा हो, जनता उसे ही अपना भविष्य भी मान रही है। कालाढूंगी की जनता अब जागरूक है और वे एक ऐसे नेतृत्व को चुनना चाहते हैं, जो बच्चों की मुस्कान और उनके सुरक्षित भविष्य का संरक्षक हो।
VIDEO
VIDEO-2
