June 29, 2026

Kotdwar samachar: महिला पर झपटा गुलदार, बाल-बाल बची जान

0
Guldar Attack
  • चीख-पुकार मचने के बाद भागा

एक महिला पर भाबर के शिवपुर में गुलदार ने हमला कर दिया, चीख-पुकार मचने के बाद गुलदार भाग गया। कुछ चोटें आने पर महिला को बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

शिवपुर निवासी युद्धवीर सिंह के मकान की छत पर शनिवार रात एक गुलदार छिपकर घात लगाए बैठा रहा। युद्धवीर सिंह की पत्नी रामेश्वरी देवी (74) रात कमरे से बाहर निकली, तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। रामेश्वरी देवी की चीख-पुकार मचने पर परिजनों पहुंच जिसके बाद गुलदार भाग गया।

घायल रामेश्वरी देवी को देर रात करीब 11 बजे बेस अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक का कहना है कि उनको मामूली चोटें आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों से दहशत काफी बढ़ गई है। लोगों का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिवपुर एवं आसपास के क्षेत्रों लालपुर, ध्रुवपुर, जौनपुर आदि में रह रहे लोगों ने क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त कराने की मांग की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *