दिव्यांग जनों को केंद्र में रखकर नवाचार करें युवा: CM धामी

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवाचारी युवाओं से दिव्यांग जनों को केंद्र में रखकर नवाचार करने की अपील की। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) जैसे नवीन तकनीकी मदद से दिव्यांगों के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को ऐसे नवाचारों के लिए सहायता करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से एमबीपीजी कालेज में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सीएम धामी ने कहा कि दिव्यांग जन प्रत्येक क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि दिव्यांगता शरीर में हो सकती है सपनों में नहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों ने समस्याओं को भूलकर संघर्ष से अपने सपनों को उड़ान दी है। कहा कि दिव्यांग जनों के पास साधन और संसाधन कम हों लेकिन इच्छा शक्ति है उसी के साथ आगे बढ़ रहें हैं। सरकार उनके साथ खड़ी है, प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। दिव्यांग जनों को आर्थिक रूप से सहायता देते हुए 1500 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है। साथ ही अन्य पेंशनों का प्राविधान किया है। दिव्यांग जनों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी बढ़ाया गया ।
विश्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले दिव्यांखजनों को सम्मानित किया गया। इसमें खेल के क्षेत्र में 20 खिलाड़ियों, रोजगाररत सात, नौ दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों के साथ ही दिव्यांग सेवायोजन के क्षेत्र में तीन संस्थानों को सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यांग जनों ने अपने बातें भी रखीं। संघर्ष और चुनौतियों की कहानी बताई। पैरा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवाओं में नौकरी का विशेष प्रविधान करने की मांग को उठाया। इसी के साथ खिलाड़ियों ने खेल मैदानों में पैरा खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा और डाइट की व्यवस्था करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने इन्हें किया सम्मानित ::
अनुज कुमार, फरहान, आफताब अंसारी, जितेन्द्र पटवाल, विशु मठपाल, जगदीश सिंह शाही, राजेन्द्र प्रसाद अर्चना जोशी, दीपक कुमार, पुनीत पुत्र, अनिल कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, पप्पू सिंह, विपिन, आकाक्षा गौतम, मनिक मानराज पुत्र श्री संजय सिंह, सुरेश सिह, दीपक शर्मा, देवेन्द्र सिंह, अतुल सिंह पुत्र, कमल हस्सन पुत्र श्री मीर हस्सन, जगदीश सिंह, बिमला देवी, हीरा देवी, दिनेश कुमार, प्रवीन राना पुत्री श्री जोधा सिंह, परमीता सिंह, दीपश्री, कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट, दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, नीतू बिगनिंग फाउण्डेशन सोसायटी, दक्ष्य अनैतिक कर्मचारी, नवीन चन्द्र, राकेश टम्टा, अमित सती, जसवन्त सिंह, रीता देवी, सूरज सिंह, डा. संतोष कुमार, मीरा देवी, वैशाली।
