Badrinath Dham: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दर्शन कर भगवान का लिया आशीर्वाद
-
पांच करोड़ का किया दान
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के लिए 5 करोड़ की धनराशि दान की।
ज्ञात हो साल 2025 के अक्टूबर में भी उन्होंने चार धामों में से केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में दर्शन कर विधिवत पूजा की थी। अपनी उस यात्रा के दौरान अंबानी ने इन पवित्र मंदिरों के लिए कुल 10 करोड़ रुपए का दान दिया था। इसके अलावा अंबानी ने बद्रीनाथ में 100 कमरों के अतिथि गृह के निर्माण में मदद करने का भी आश्वासन दिया था।
उस समय मुकेश अंबानी ने यह भी कहा- अगले 10 सालों में उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
