September 21, 2026

Uttarakhand: पहाड़ों में विदाई से पहले तेवर दिखाएगा मानसून

0
Uttarakhand- Mansoon
  • कई जिलों में अगले एक हफ्ते बारिश के आसार

देवभूमि उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने और बादल छाए रहने की संभावना है।

मानसून की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ गर्जन होने की भी संभावना है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम के मिजाज पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राज्य के मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। 21 से 26 सितंबर तक चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्माेड़ा, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मानसून विदाई की बात करें तो 25 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना है।

चटक धूप: मैदानों में चढ़ा पारा
बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। दिन के समय चटक धूप खिलने से मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

Uttarakhand Weather: दिन में गर्मी, तो रात में होने लगा सर्दी का अहसास

रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 33.9 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *