March 8, 2026

हल्द्वानी में होटल से निकली 12 बोर की अवैध बंदूक

0
Haldwani Hotel
  • ऑपरेशन क्रैकडाउन में जोशीमठ का युवक गिरफ्तार, होटल चेकिंग के दौरान खुलासा

हल्द्वानी में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टनकपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे से 12 बोर की अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जोशीमठ निवासी एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है।

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत पुलिस लगातार होटल और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग कर रही है। इसी अभियान के दौरान हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने टनकपुर रोड स्थित एक होटल में तलाशी अभियान चलाया।

होटल के एक कमरे में ठहरे युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

आरोपी: जोशीमठ का रहने वाला है 
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पंकज सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा थाना जोशीमठ, जिला चमोली बताया। वह पिछले दो दिनों से होटल में ठहरा हुआ था।

हथियार: किसे देने आया था 
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लाया और किस उद्देश्य से हल्द्वानी आया था। यह भी जांच की जा रही है कि हथियार किसी को सप्लाई करने की साजिश तो नहीं थी।

अभियान: एसएसपी के निर्देश पर चल रहा 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन आगे भी जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *