पिथौरागढ़ : हिमालय की चोटियों पर उतर आया स्वर्ग
– छाई चांदी सी चमक, पंचाचूली, छिपलाकेदार, हंसलिंग, ओम पर्वत आदि उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से लकदक

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों (मुनस्यारी / धारचूला) में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंडक में काफी इजाफा हो गया है। बारिश और बर्फबारी के बाद जिले के तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट आईं है।
मुनस्यारी में जोहार घाटी, धारचूला में दारमा और व्यास घाटियों में पंचाचूली, छिपलाकेदार, हंसलिंग, ओम पर्वत, ज्योलिंगकांग, सीपू, नाभीढांग, दातू आदि क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई, जिससे चोटियां चांदी सी चमकने लगी हैं। जिले में बीते सोमवार की शाम से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार को भी जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई जबकि धारचूला और मुनस्यारी की चोटियों में हिमपात हुआ।
मुनस्यारी के हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नागिनीधुरा चोटियों और मलला जोहार के रिलकोट और चीन सीमा से सटे धारचूला की दारमा व व्यास घाटो के उच्च हिमालयो क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ओम पर्वत पर बर्फबारी से इसका सौंदर्य निखर गया है। पंचाचूली को चोटियों पर बर्फबारी से मुनस्यारी पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिले गए। इधर, बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाजार भी सुनसान बने रहे।
India Weather: पहाड़ में बर्फबारी से मैदान में गिरा पारा; देश के इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
बदरी-केदार में हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में भी जमी दो फीट बर्फ…

Uttarakhand Weather Snowfall News: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। इससे पहले ही हेमकुंड साहिब बर्फ से सराबोर हो गया है। दरअसल दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में दो फीट तक बर्फ जम चुकी है जबकि बदरीनाथ के पीछे की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी बर्फ गिरी। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।
हेमकुंड साहिब और लोकपाल मंदिर में करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। हेमकुंड साहिब का ट्रैक बर्फ से ढक चुका है, जिससे यहां श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
