हर-हर महादेव (Har-Har Mahadev): सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से हुई पुष्पवर्षा

हरिद्वार में कांवड़ मेला चरम पर पहुंच चुका है। गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ियों के पांव पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद हरकी पैड़ी पर माैजूद कांवड़ यात्रियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
इस दाैरान हरकी पैड़ी पर कावंड़ यात्री उत्साहित नजर आए। वहीं, धर्मनगरी भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। गंगा सभा एवं भारतीय नदी परिषद की ओर से गंगा तट पर विश्व के सबसे ऊंचे 251 फिट भगवा ध्वज की सीएम ने घोषण व शिलांयास किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिव शक्ति कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि, एक आंतरिक साधना है। भगवान महादेव को जलाभिषेक करने, जल अर्पित करने एवं उनकी अराधना करने की पवित्र यात्रा एवं अनुष्ठान है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए अपना शोधन करने लिए इस यात्रा को करते हैं।
सीएम ने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी यात्रा के कारण किसी को भी पेरशानी न हो, यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न व बाधा न हो, कावंड़ यात्रा के नियमों का पालन करें। आनंद में ही परमानंद की प्राप्ति होती है। परमानंद देने का काम यहां पर हो रहा है। वास्तव में यहां पर आनंद का अनुभव हो रहा है।

कहा कि यह अवसर भी सच में ये भगवान की कृपा के बिना प्राप्त नहीं होता है। बहुत सारे लोग सोचते होंगे कि हम कांवड मेंले में जाएं और कांवड लेकर आएंगे लेकिन अवसर मां गंगा व भगवान महादेव की कृपा से कुछ ही लोगों को प्राप्त हो पाता है। जिन पर मां गंगा की और भगवान शिव की कृपा होती है, उन्हीं को यह अवसर मिलता है।
सीएम ने कहा कि भोले बाबा अपने नाम के अनुकुल ही बड़े भोले है। वे जल अर्पित करने मात्र से ही अपने सभी भक्तों की मनोकामनायें पूरी कर देते हैं। श्रावण मास में तो भगवान की भक्ति का प्रभाव अत्यधिक बढ़ जाता है।
शिवभक्त कांवड़ियों की आस्था और श्रद्धा का सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने उनकी यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।#kawadyatra2025 pic.twitter.com/04Cu4mYe3I
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 17, 2025
