March 8, 2026

सनी देओल से मिले फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंसीधर तिवारी

0
BD tiwari with sunny deol

– बॉर्डर-2 के सेट पर हुई फिल्मों के निर्माण पर सकारात्मक चर्चा

सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को देहरादुन के हल्टूवाला स्थित बॉर्डर 2 के सेट पर सुप्रसिद्ध अभिमेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ परिषद के संयुक्त सीईओ डा.नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की फिल्‍म नीति, लोकेशन विविधता और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे समर्थन पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखंड की वर्तमान फिल्म नीति को देश को सबसे प्रगतिशील नीतियों में एक माना जा रहा है, जहां फिल्म निर्माताओं को समय से शूटिंग को अनुमति, प्रशाानिक सहयोग और स्थानीय संसाधनों की सहज उपलब्धता मिलती है।

तिवारी ने बताया कि यहां फिल्‍म युनिट को जिस तरह का सकारात्मक और सहज वातावरण मिल रहा है, यह प्रदेश को फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक सशक्त गंतव्य बनाता है। सनी देओल भी इस दौरान काफी सहज और उत्साहित नजर आए।

बॉर्डर 2 की बात

बॉर्डर 2 की बात करें तो यह फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज के प्रोडब्शन मे बन रही है। जिसकी शुटिंग फरवरी से देहरादून में चल रही है। केसरी फेम अनुराग सिंह इसके निर्देशक हैं और इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।

फिल्‍म के प्रोड्यूसर बिनोय गांधी ने बताया कि फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और इसके लिए देहरादून के हल्दूबाला क्षेत्र में कश्मीर के एक गांव का भव्य सेट बनाया गया है। सेट निर्माण को शुरुआत पिछले साल नवंबर में हुई थी। फिल्म में युद्ध के सीन, टैंक और सेना के मूवमेंट जैसे दृश्य शामिल हैं और इसका विजुअल प्रजेंटेशन बीएफएक्स के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। फिल्‍म के आर्ट डायरेक्टर मयूर शर्मा हैं और एक्शन डायरेक्शन को जिम्मेदारों रवि वर्मा निभा रहे हैं, जो पहले जाट जैसी फिल्मों में भी अपने काम के लिए सराहे जा चुके हैं। इस प्रोजेक्ट से रोजाना लगभग 350 स्थानीय लोगों को काम मिल रहा है।

फिल्म बॉर्डर 2 के अलावा भी इस समय उत्तराखंड में कई प्रमुख फिल्मों को शूटिंग चल रहो है। तनु बेड्स मनु फेम निर्माता विनोद बच्चन की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 की शूटिंग भी देहरादून में हो रही है, जिसमें अविनाश तिवारी और 12वीं फेल फेम एट्रेस मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं। यहां, अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा और बिजेंद्र काला अभिनीत कॉमेडी सरायर “उत्तर दा पुत्त’ की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में चल रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *