August 2, 2026

Cyber Attack: उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर हमला

0
Cyber Attack
  • बैकअप से चलाना पड़ा काम

उत्तराखंड में सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटों पर शनिवार को साइबर हमला हो गया। अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया। हालांकि सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट खबर लिखे जाने तक सुचारू नहीं हुई थी।

शनिवार को अचानक एक मालवेयर अटैक होने के बाद आईटीडीए में हड़कंप मच गया। साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीम हरकत में आई। एक ऐसा साइबर अटैक था, जिसकी वजह से विभागों की वेबसाइट बंद करनी पड़ी।

Uttarakhand Cyber Attack: देवभूमि की अकादमिक और सरकारी वेबसाइटों पर चीनी हमले

चूंकि पुराने साइबर हमले के बाद से डाटा सेंटर में इनका बैकअप रखा गया था, इसलिए कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आईटीडीए ने इन वेबसाइटों का संचालन बैकअप लेकर शुरू कर दिया। मालवेयर रूस का हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Cyber Attack In Uttarakhand: इस एक गलती से फंस गया ITDA!

इन विभागों की वेबसाइट आई साइबर हमले की चपेट में
सीएम रिलीफ फंड, लोक निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, ईएसआईसी, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग।

Uttarakhand samachar: साइबर हमले के बाद भी विभागों की सुस्ती

2024 में हुआ था सबसे बड़ा साइबर हमला
अक्तूबर 2024 में उत्तराखंड में सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ था। हमला इतना खतरनाक था कि सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट पूरी तरह से ठप हो गईं थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आईटीडीए ने वेबसाइटों का दोबारा संचालन शुरू किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद हुए सुरक्षा इंतजामों के बाद ही शनिवार को बड़ा हमला होते-होते रह गया।

बड़ा खुलासा: एकमात्र डाटा सेंटर और तमाम सरकारी वेबसाइटों का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं

आईटीडीए साइबर सिक्योरिटी जीएम अमित जोशी का कहना है ​कि एक मालवेयर आया था, जिसे डिटेक्ट करके हमने वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया है। इस तरह के मालवेयर अटैक से बचने के लिए हमारी टीम काम करती रहती है।

आईटीडीए निदेशक आलोक पांडे के अनुसार कुछ विभागों की वेबसाइट पर मालवेयर अटैक था, जो कुछ ही देर में दूर कर लिया गया।

Uttarakhand: चार दिन से ट्रेजरी ठप, ₹540 करोड़ के भुगतान फंसे

उत्तराखंड में इससे हुआ था साइबर हमला

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *