उत्तराखंड निवेश उत्सव: सीएम धामी ने देश की सुरक्षा और सहकारिता की सफलता को सराहा, विकास यात्रा की भी बात कही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मना रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम में कहा कि आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। आज देश ने सहकारिता के क्षेत्र में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
#WATCH रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। https://t.co/75M6QeOyxj pic.twitter.com/esZ6cvXyV6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2025
आज का अवसर उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हुआ है। हम उत्तराखंड वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा ग्राउंडिंग समारोह कर रहे हैं।
#WATCH रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम में कहा, "… आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। आज देश ने सहकारिता के क्षेत्र में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं… आज… pic.twitter.com/wI27taE6Ls
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निवेश उत्सव के कार्यक्रम के दौरान कई सौगातें जनता और विभागों को देंगे। वे सिडकुल की कंपनियों और अन्य जगहों पर काम करने वाली महिलाओं के लिए रुद्रपुर में 126 करोड़ की लागत के दो कामकाजी छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। रुद्रपुर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण व 31वीं वाहिनी पीएसी में टाइप द्वितीय के 47.79 करोड़ की लागत से बनने वाले टाईप द्वितीय के 108 आवासों का शिलान्यास होगा।
#WATCH | Rudrapur, Uttarakhand: Union Home Minister Amit Shah says, "Whenever I come to Uttarakhand, I return with a new energy… When the Global Investors Summit was held in 2023, CM PS Dhami wrote on a chit that MoUs worth Rs 3.56 lakh crores have come. I had told Pushkar… pic.twitter.com/syscr1nP7L
— ANI (@ANI) July 19, 2025
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए गृह मंत्री शाह 1165.4 करोड़ की विभिन्न विभागों की 14 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 108 आवास, नए कानून के क्रियान्वयन के लिए वीसी कक्ष शामिल हैं।
#WATCH | रुद्रपुर, उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज यहां 1,271 करोड़ रुपये के पांच उद्घाटन और 14 शिलान्यास किए गए। जब उत्तराखंड के लोग राज्य की मांग के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर अत्याचार किए। उत्तराखंड बनाने का… pic.twitter.com/G6yuclctps
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2025
रुद्रपुर में एनएच 87 पर डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, नैनीताल में मेट्रोपाेल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग, चंपावत में मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल मल्टी लेवल कार पार्किंग और कॉम्पलेक्स निर्माण शामिल है। टनकपुर में पेयजल आपूर्ति के संबंधित विकास कार्य, हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन सहित बस टर्मिनल संबंधी कार्य और हल्द्वानी में बारिश के पानी की प्रबंधन प्रणाली व सड़क निर्माण संबंधित विकास कार्य का भी शिलान्यास होगा।
