March 8, 2026

UKsamachar: सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया 12 दिनी महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, किया जलाभिषेक

0
Jalabhishek by CM Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में चकरपुर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मंदिर को विकसित किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *