March 8, 2026

Uttarakhand: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलकर सीएम धामी ने आठ जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति मांगी

0
CM dhami with Union Water Power Minister

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से आठ जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति देने के लिए ये परियोजनाएं जरूरी हैं।

मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सात परियोजनाएं 647 मेगावाट और एक 114 मेगावाट की है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना पिथौरागढ़ में धौलीगंगा पर प्रस्तावित है। यह गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए इस परियोजना की स्वीकृति दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देश देने का अनुरोध किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *