August 31, 2026

ये क्या? हल्द्वानी केस में राहुल गांधी पर ही हो गई FIR, SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस

0
Rahul gandhi 1- Haldwani Shudhikaran
  • ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी घमासान…

  • श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की तहरीर पर पुलिस ने राहुल गांधी पर केस दर्ज किया

हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले ने अब नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(Q) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं इस संबंध में नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि दलित समाज से आने वाले अमित नाम के व्यक्ति ने एक शिकायत दी थी, जिस के आधार पर मुकदमे दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा था कि राहुल गांधी के बयान व प्रेस कांफ्रेंस से उन्हें और उनके समाज को चोट पहुंची है। इस बारे में दलित समाज के लोगों से कोई भी जानकारी नहीं ली गई और यह समाज के लिए सही नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

ज्ञात हो कि कि 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद वहां कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ की रस्म किए जाने का मामला सामने आया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खरगे के दलित होने की वजह से उनके कार्यक्रम के बाद ऐसा किया गया।

दरअसल शुद्धिकरण को लेकर सियासत तेज होने के बाद ये मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ था, ऐसे में राहुल गांधी ने इस घटना को छुआछूत और दलितों के अपमान से जोड़ते हुए इसकी कड़ी आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोषियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की मांग की थी।

दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। बीजेपी की ओर से कहा गया कि यह किसी जातिगत भेदभाव के लिए नहीं, बल्कि मैदान की सफाई से जुड़ी कार्रवाई थी और पार्टी या RSS का इससे संबंध नहीं है।

वहीं शिकायतकर्ता अमित कुमार का कहना है कि मंच शुद्धिकरण मामले में उनकी संस्था द्वारा रामलीला मचान में गंदगी फैली हुई थी। जिसको लेकर उस स्थान पर सफाई अभियान चला कर शुद्धिकरण किया गया था। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिसको लेकर समाज के व्यक्तियों के साथ राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।

इस मामले में अभी राहुल गांधी की नहीं आई प्रतिक्रिया…
वहीं, राहुल गांधी की ओर से इस FIR और लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके साथ ही न ही किसी बड़े कांग्रेसी नेता का अभी कोई बयान सामने आया है।

अब आगे क्या होगा? राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना…
FIR दर्ज होने के बाद उत्तराखंड में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और FIR में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *