July 18, 2026

Rahul Gandhi Dehradun Visit: डिग्रियों की माला पहनकर कार्यक्रम में पहुंचा बेरोजगार युवक

0
Rahul Gandi-1
  • पीड़ा ने खींचा ध्यान

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने देहरादून पहुंचे। बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।

लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। युवक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए।

भारी बारिश के बावजूद युवाओं का जोश हाई दिखा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच हैं।

एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए खड़े किए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक एल्युमिनियम का खंभा वहां खड़े 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेसी आनन-फानन में उनको सीएमआई अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे। छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *