September 10, 2026

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर MP में 7500 आरक्षकों की भर्ती 22 सितंबर से आवेदन शुरू वेतन 62 हजार तक

0
untitled-1789030145

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 6 अक्टूबर की रात 12 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इस भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को प्रदेश के 55 जिलों में अपनी पसंद की यूनिट चुननी होगी और नियुक्ति मिलने के बाद उसी यूनिट में कम से कम पांच साल की सेवा पूरी करनी होगी।

कर्मचारी चयन मंडल के मुताबिक अभ्यर्थी को आवेदन करते समय यह स्पष्ट करना होगा कि वह सामान्य ड्यूटी के आरक्षक पद के लिए आवेदन कर रहा है या विशेष सशस्त्र बल यानी एसएएफ के आरक्षक पद के लिए। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को शासकीय रेल पुलिस की भोपाल इंदौर और जबलपुर इकाइयों में भी नियुक्ति दी जा सकती है। इस तरह भर्ती में प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस बल को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

परीक्षा प्रक्रिया को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण नियम तय किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना कलर फोटो हस्ताक्षर और हाथ से लिखा हुआ एक पैराग्राफ स्कैन करके अपलोड करना होगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि पोलेराइड फोटो स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जन्मतिथि के प्रमाण के लिए अभ्यर्थी को आठवीं दसवीं या बारहवीं की अंकसूची प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र देना होगा। एनसीसी या अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर मिलने वाले बोनस अंकों का लाभ लेने के लिए संबंधित दस्तावेज भी आवेदन के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

आरक्षक भर्ती में विशेष सशस्त्र बल के लिए कुल 700 पद रखे गए हैं। वहीं एसएएफ को छोड़कर सामान्य ड्यूटी के लिए 6800 पद निर्धारित किए गए हैं। दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 7500 पदों पर नियुक्तियां होंगी। भर्ती में आरक्षण के नियम भी निर्धारित किए गए हैं जिसके अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए तय प्रावधानों के आधार पर पदों का वितरण किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सामान्य अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से दसवीं हायर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा रखी गई है। चयन के बाद उम्मीदवारों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। भर्ती नियमों में दो से अधिक बच्चों को लेकर भी विशेष शर्त रखी गई है। यदि किसी उम्मीदवार के दो से अधिक बच्चे हैं और उनमें से किसी एक बच्चे का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है तो वह नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा। हालांकि एक बच्चे के बाद एक ही प्रसव में दो या उससे अधिक बच्चे जन्म लेने की स्थिति में यह नियम लागू नहीं होगा।

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी नियम और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती परीक्षा की आगे की प्रक्रिया मंडल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *