March 8, 2026

मार्च में 17 दिन मंत्री सुनेंगे जनता की समस्याएं, पांच मंत्रियों की इस महीने कोई ड्यूटी नहीं

0
sangarh-1772356832

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मार्च महीने के लिए मंत्री ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार-रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर रोज़ाना एक मंत्री को कार्यालय में बैठकर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने का निर्देश दिया है।

कल यानी 2 मार्च को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कार्यालय में रहेंगे।

मार्च में कुल 17 दिन मंत्रियों की ड्यूटी होगी। लेकिन इस महीने पांच मंत्रियों की एक भी दिन ड्यूटी नहीं लगी है। जिन मंत्रियों की ड्यूटी नहीं है, वे हैं:

राकेश सिंह (PWD मंत्री)

विश्वास सारंग (सहकारिता एवं खेल मंत्री)

लखन पटेल (पशुपालन मंत्री)

प्रतिमा बागरी (नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री)

दिलीप अहिरवार (वन राज्यमंत्री)

छुट्टियों के कारण ड्यूटी नहीं लगेगी:
1 मार्च (रविवार), 3-5 मार्च (होली), 7 मार्च (शनिवार), 8 मार्च (रविवार), 14-15 मार्च (शनिवार-रविवार), 19 मार्च (गुड़ी पड़वा), 21-22 मार्च (शनिवार-रविवार), 27 मार्च (राम नवमी), 28-29 मार्च (शनिवार-रविवार)।

मंत्रियों की तारीखवार ड्यूटी (मुख्य विवरण):

2 मार्च, सोमवार – जगदीश देवड़ा (वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी), गौतम टेटवाल (कौशल विकास एवं रोजगार)

6 मार्च, शुक्रवार – कुंवर विजय शाह (जनजातीय कार्य, भोपाल गैस त्रासदी राहत), नरेन्द्र शिवाजी पटेल (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा)

9 मार्च, सोमवार – राजेन्द्र शुक्ल (डिप्टी सीएम, लोक स्वास्थ्य), नारायण सिंह पंवार (मछुआ कल्याण एवं मत्स्य)

10 मार्च, मंगलवार – प्रहलाद पटेल (पंचायत एवं श्रम), राधा सिंह (पंचायत राज)

11 मार्च, बुधवार – उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा), दिलीप जायसवाल (कुटीर एवं ग्रामोद्योग)

12 मार्च, गुरुवार – करण सिंह वर्मा (राजस्व)

13 मार्च, शुक्रवार – संपतिया उईके (PHE)

16 मार्च, सोमवार – तुलसी सिलावट (जल संसाधन)

17 मार्च, मंगलवार – एदल सिंह कंसाना (कृषि)

18 मार्च, बुधवार – निर्मला भूरिया (महिला एवं बाल विकास)

20 मार्च, शुक्रवार – नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय)

23 मार्च, सोमवार – नागर सिंह चौहान (अनुसूचित जाति कल्याण)

24 मार्च, मंगलवार – प्रद्युम्न सिंह तोमर (ऊर्जा)

25 मार्च, बुधवार – राकेश शुक्ला (नवकरणीय ऊर्जा)

26 मार्च, गुरुवार – चेतन्य काश्यप (MSME)

30 मार्च, सोमवार – कृष्णा गौर (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण)

31 मार्च, मंगलवार – धर्मेन्द्र सिंह लोधी (पर्यटन एवं संस्कृति)

इस व्यवस्था से आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे मंत्री से मिलने और अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिलेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *