March 8, 2026

मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में गरज-चमक और आंधी की संभावना

0
23-1-1771838999

भोपाल । मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी हिस्से के आठ जिलों सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया अनूपपुर मंडला डिंडौरी और बालाघाट में बारिश गरज-चमक और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बार बारिश के पीछे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया और प्रदेश से गुजर रही टर्फ का असर है।

मौसम विभाग IMD भोपाल के अनुसार रविवार को दक्षिणी जिलों में मौसम बदलते ही सोमवार को पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना बनी हुई है। पहले 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन सिस्टम आगे बढ़ गया और अब लो प्रेशर एरिया व टर्फ की गतिविधियों के कारण प्रदेश में बारिश हो सकती है।

फरवरी की शुरुआत से ही प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी है। पहले दो बार ओले बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान हुआ था जिसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार बारिश हुई और 19-21 फरवरी तक भी इसका असर जारी रहा। अब चौथी बार 23 फरवरी को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। रविवार को सर्द हवाओं से कुछ राहत मिली। शनिवार-रविवार की रात में पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजगढ़ में 11 डिग्री कल्याणपुर में 11.2 डिग्री करौंदी में 11.4 डिग्री और मंदसौर में 11.5 डिग्री रहा। अन्य इलाकों में तापमान बढ़ा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *