भोपाल में आज आस्था का बड़ा संगम ढोल ग्यारस पर निकलेगा भोपाल के राजा का जुलूस पुराने शहर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
जुलूस पीपल चौक से रवाना होकर सुभाष चौक लखेरापुरा सोमवारा और पिरगेट होते हुए जनकपुरी पहुंचेगा। इसके बाद लोहा बाजार अशोक चौक इब्राहिमपुरा मोती मस्जिद कोतवाली रोड बुधवारा और काली मंदिर होते हुए चल समारोह खटलापुरा की ओर बढ़ेगा। आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की हैं। जुलूस जिस मार्ग से आगे बढ़ेगा उस हिस्से में जरूरत के अनुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा और यातायात को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
ढोल ग्यारस के जुलूस का असर पुराने शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई देगा। दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्त होने तक अलग अलग चरणों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। खासतौर पर पीरगेट से बुधवारा और तलैया की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। जुलूस तलैया काली मंदिर पहुंचने के दौरान यातायात व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव किया जाएगा।
पीरगेट पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ बीसीएलएल सिटी बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भोपाल टॉकीज से इमामबाड़ा की ओर भी मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रॉयल मार्केट से तीन मोहरा भोपाल टॉकीज नादरा बस स्टैंड और भारत टॉकीज की ओर से वैकल्पिक मार्ग अपना सकेंगे। इमामबाड़ा चौकी पर नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर सभी वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।
जनकपुरी तिराहे पर आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चौक बाजार से लोहा बाजार होते हुए जुमेराती गेट जाने वाला रास्ता भी प्रभावित रहेगा। वहीं सुल्तानिया रोड पर मोती मस्जिद से बुधवारा और बुधवारा से मोती मस्जिद की ओर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालक मोती मस्जिद से रेतघाट गिन्नौरी और बुधवारा से गिन्नौरी रेतघाट होकर आगे जा सकेंगे।
खटलापुरा मंदिर के आसपास भी यातायात में बदलाव रहेगा। पुराने मछली घर तिराहे और पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहन पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से गांधी पार्क मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
तलैया काली मंदिर के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए भारत टॉकीज से लिली टॉकीज होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक मार्ग बंद रहेगा। न्यू मार्केट और एमपी नगर की ओर जाने वाले वाहन भारत टॉकीज से पुल बोगदा प्रभात चौराहा और सुभाष नगर आरओबी होकर जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से जेल मुख्यालय कोर्ट चौराहा मैदा मिल और सुभाष नगर आरओबी का मार्ग निर्धारित किया गया है। ऐसे में आज पुराने शहर की ओर जाने वाले लोगों को जुलूस के समय से पहले अपना मार्ग तय कर लेना सुविधाजनक रहेगा।
