March 8, 2026

जबलपुर में ओवर ब्रिज का एक हिस्सा धंसा, आवागमन प्रभावित

0
jabalpur-birdge-1771839645

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित शहपुरा में नेशनल हाईवे 45 शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा रविवार शाम 5 बजे नीचे गिर गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। ओवरब्रिज गिरने से शहपुरा नगर से यातायात को डायवर्ट किया गया है। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 के मध्य में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 पर स्थित शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा धंस गया था जिसके बाद वाहनों का आवागमन दुसरे बचे हुए हिस्से हो रहा था। लेकिन आज बढ़े हुए दबाव को वह दूसरा हिस्सा भी नहीं झेल पाया।

इधर टोल प्लाजा के मैनेजर का कहना हे कि हमने टोल पर वाहनों को बिना किसी शुल्क दिए निकलने की अनुमति दे रखी है। इधर ,युवक कांग्रेस ने ओवर ब्रिज पर जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह पुल मुश्किल से 3 साल पहले ही बना था और धंसने की वजह घटिया निर्माण और खराब इंजीनियरिंग बताई जा रही है।

पुल का हिस्सा धंसने से जबलपुर से भोपाल और नरसिंहपुर की तरफ जाने वाला हाईवे प्रभावित हुआ है। लोगों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *